गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने काग्रेस महासचिव राहुल गांधी को प्रदेश में प्रचार की चुनौती दी है। पर कांग्रेस का कहना हें की राहुल गुजरात में प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा नही लेंगे। शायद यु.पी. चुनाव से कुछ सबक मिला हें ।नरेंद्र मोदी ने कहा कि काग्रेस यह कह रहीहै, कि राहुल गुजरात में प्रचार नहीं करेंगे। क्यों? मैं और गुजरात की जनता इसका कारण जानना चाहती है। क्या राहुल यह सोचते हैं कि गुजरात बहुत बुरा है, इसलिए वह प्रचार नहीं करेंगे? या फिर उन्हें पता हें, की गुजरात में राहुल हो चाहे सोनिया इनकी दाल नही गलेगी, चाहे कितना भी प्रचार कर ले ।
वलसाड के मोटा पोंधा गाव में एक रैली में मोदी ने यह बात कही। मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह किसी से भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने भी कहा कि राहुल गाधी गुजरात कैसे आ सकते हैं ? क्योंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में काग्रेस की हार के बाद उन्हें हकीकत पता चल गई है ।




