Click here for Myspace Layouts

शनिवार, 8 सितंबर 2012

महिला सिपाही की पिटाई के मामले में टाइटलर पर केस, पूर्व में 1984 सिक्ख दंगो के आरोपी .......

women police beaten by crowd,37 arrestedकाग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ओडिशा विधानसभा घेराव के दौरान हुए उपद्रव में महिला कास्टेबल की बेरहमी से पिटाई व बदसलूकी पर कांग्रेस पार्टी ने माफी मागी है। पार्टी ने माफ़ी भी तब मांगी जब राज्य के काग्रेस प्रभारी जगदीश टाइटलर पर कार्यकर्ताओं को उकसाने का आरोप लगा।
(जगदीश  टाइटलर वेसे इस काम में माहिर हें, 1984 के सिख दंगो में भी इन पर सिक्खों को मारने के लिए लोगो को भड़काने के आरोप लगे थे, और खुद कई सिक्खों की हत्याए भी की थी इन्होने, उस मामले से अभी कुछ महीने पहले ही सोनिया गाँधी की क्रपा से  बरी हुए हें,) इस बीच, टाइटलर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उपद्रव में संलिप्त 34 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला कास्टेबल की पिटाई व बदसलूकी की जाच राज्य महिला आयोग ने शुरू कर दी है। ओडिशा पुलिस संघ ने पुलिसकर्मियों की पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माग की है।
शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती महिला कास्टेबल ने बताया कि उस पर 30-40 लोगों ने हमला किया था। दंगाई जगदीश टाइटलर विधानसभा के पास पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भड़का रहे थे। इसका बचाव करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रसाद हरिचंदन ने कहा कि टाइटलर ने हिंसा नहीं भड़काई। साथ ही, महिला कास्टेबल के साथ हुए बदसलूकी पर पार्टी की तरफ से माफी मागी।
पुलिस ने बताया उपद्रव में शामिल 34 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर की गई। अन्य उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। ओडिशा पुलिस संघ के अध्यक्ष सवरमाल शर्मा ने घटना की भ‌र्त्सना करते हुए सरकार को चेतावनी दी। कहा मामले की न्यायिक जाच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। ऐसा न होने पर संघ विरोध-प्रदर्शन करेगा। आरोप लगाया कि प्रदर्शन के नाम पर आपराधिक कृत्य किया गया। अस्पताल में भर्ती महिला कास्टेबल से शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ज्योति पाणिग्रही ने मुलाकात की। बताया कि मामले में आयोग ने जाच शुरू कर दी है। इससे पूर्व शुक्रवार को विधानसभा में काग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। सदन को चलने नहीं दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: